फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two injured in car collision, driver absconds leaving bride and groom in the car

Mau News: कार की टक्कर से दो जख्मी, दूल्हा और दुल्हान को कार में छोड़ कर ड्राइवर फरार

Thu, 06 Jun 2024 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Two injured in car collision, driver absconds leaving bride and groom in the car
मधुबन। बहरामपुर गेट के समीप अनियंत्रित दूल्हे की कार ने बाइक में टक्कर मार दी। उधर हादसे के बाद अर्टिगा चालक मौके का फायदा उठाकर दुल्हा व दुल्हन को गाड़ी में छोड़कर फरार हो गया। टक्कर से बाइक अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे खड़े राहगीर से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक और राहगीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। थाना क्षेत्र के मधुबन-दोहरीघाट मार्ग स्थित बहरामपुर गेट के समीप बुधवार सुबह दुल्हा-दुल्हन को लेकर कार दोहरीघाट से मधुबन जा रही थी। जैसे ही वह बहरामपुर गेट के समीप पहुंची कि बहरामपुर निवासी सत्य प्रकाश तिवारी बाइक लेकर मुख्य मार्ग पर आ गए। इसके बाद अर्टिगा ड्राइवर अपने वाहन से नियंत्रण खो दिया। बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर लगते ही बाइक सवार भी नियंत्रण खो दिया। सड़क किनारे बैठे सिकड़ीकोल निवासी रामदास चौहान को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने आनन फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी फतहपुर मंडाव मे भर्ती कराया। जहां स्थिति को गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed