फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two hours of torrential rain brought relief from heat

दो घंटे हुई मूसलाधार बारिश से गर्मी से मिली राहत

Wed, 28 Sep 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two hours of torrential rain brought relief from heat
नगर में झमाझम बारिश के बीच गाजीपुर तिराहा पर कुछ यू दिखा मौसम।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। जनपद में मंगलवार को भीषण गर्मी, ऊमस और तपिश से आम जनमानस परेशान रहा। लेकिन शाम होते ही मूसलाधार बारिश हुई। लगभग दो घंटों की अनवरत वर्षा से खेतों में पानी भर गया। जिससे धान की फसल को संजीवनी मिल गई। तेज हवाओं के साथ वर्षा होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन तेज वर्षा से शहरों कसबों की गलियां जलमग्न हो गईं। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप निकली और दिन चढ़ने के साथ ही तापमान बढ़ता गया। ऊमस और गर्मी से लोग काफी परेशान रहे। बिजली की कटौती भी दिन में सैकड़ों बार हुई। लेकिन शाम लगभग चार बजे काले बादलों के साथ तेज बरसात शुरु हो गई। यह मूसलाधार बारिश लगभग दो घंटों तक होती रही। तेज बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया। कई सरकारी स्कूलों के परिसरों में पानी भर गया। शहर के भीतरी इलाकों में स्थित मुहल्लों की संकरी गलियों में पानी भर गया। जिसे निकलने में घंटों लग गए। नवीन कृषि मंडी परिसर में पानी भर गया। छोटे कसबों की पतली सड़कों और गलियों में जलजमाव हो गया।शाम का समय होने से दफ्तरों और कचहरी तथा अन्य कामों से जिला मुख्यालय आऐ लोगों को बारिश थमने के इंतजार में दो घंटों तक इंतजार करना पड़ा। बारिश थमने पर जिला मुख्यालय की कई सड़कों पर काफी देर तक जाम की स्थिति बन गई। उधर ग्रामीण इलाकों में धान के खेतों में पानी भर जाने से फसल को काफी लाभ पहुंचा। भारी वर्षा से हरी मिर्च,खीरा , करैला, हरी धनिया, नेनुवा,मूली,सरपुतिया और लौकी जैसी सब्जियों के नुकसान होने की सभंवना जताई गई।

नगर में झमाझम बारिश के बीच मुंशीपुरा में भींगकर साइकिल से जाते युवा।संवाद

नगर में झमाझम बारिश के बीच मुंशीपुरा में भींगकर साइकिल से जाते युवा।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed