{"_id":"5efa2faa8ebc3e43053a3fae","slug":"two-foreigners-eight-including-medical-directors-turned-out-to-be-positive-mau-news-vns533001697","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विदेशी, मेडिकल संचालक सहित आठ निकले पॉजीटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो विदेशी, मेडिकल संचालक सहित आठ निकले पॉजीटिव
विज्ञापन
मऊ। जिले में सोमवार को आई 359 जांच रिपोर्ट आठ कोरोना संक्रमित मिलने से सनसनी फैल गई। सोमवार को सात मरीज मिलने से जिले में संक्रमितों की संख्या 124 हो गई। हालांकि 117 की रिपोर्ट निगेटिव रहने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। पॉजिटिव मिले मरीजों में पांच नगर क्षेत्र के विभिन्न मुहल्लों के है, जबकि एक मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के सैदपुर मुहल्ले का निवासी और दवा व्यापारी है। इसके अलावा विदेश से लौटे दो प्रवासी है, जिन्हे इंदारा स्थित महाविद्यालय में क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। इसमें 65 मरीज ठीक हो चुके है, जबकि 56 एक्टिव मरीज है। पॉजिटिव मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोविड अस्पताल परदहा में भर्ती कराने के साथ उसके संपर्क में रहने वाले लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा जा रहा है।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को बीएचयू से 359 संदिग्धों की रिपोर्ट आई। संक्रमितों में दो नगर के छित्तनपुरा के, एक सहादतपुरा मुहल्ले का, एक रघुनाथपुरा मुहल्ला निवासी महिला का नाम शामिल है। इसके अलावा मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के सैदपुरा निवासी दवा व्यापारी और इंदारा स्थित शिवानंद क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन हुए विदेश से लौटे दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। सभी मरीजों को कोविड अस्पताल परदहां में भर्ती कराने के साथ कवारंटीन हुए दो अप्रवासी को छोड़कर शेष पांचों मरीजों के संपर्क में रहने वाले लोगों को चिह्नित कर उन्हें क्वारंटीन करने की कवायद की जा रही है। इसके साथ जिले में कुल मरीजों की संख्या 124 तक पहुंच गई। इसमें 65 मरीज उपचार के बाद ठीक होकर घर लौट चुके है, वहीं इन मरीजों को लेकर जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 56 पहुंच गई हैं।
48 घंटे में चार अप्रवासी निकले कोरोना संक्रमित
मऊ। प्रवासियों और कांटेक्ट्र ट्रैसिंग में रहने के बाद अब विदेश से लौटे लोग भी कोरोना संक्रमण की गिरफ्त में आ रहे हैं। बीते 48 घंटे में जिले में चार अप्रवासी कोरोना संक्रमित मिल चुके है। संयोग अच्छा है कि चारों अप्रवासी क्वारंटीन सेंटर में क्वारंटीन थे।सोमवार को शिवानंद महाविद्यालय में क्वारंटीन इराक तथा अलजेरिया से लौटे दो अप्रवासी की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली। इससे पहले रविवार को ट्रनॉट मशीन में संदिग्ध मिलने पर कजिस्तान से लौटे दोनं युवकों का भेजा गया सैंपल भी कोरोना पॉजीटिव पाया गया था।