फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two feet deep pit on the road, children go to school through dirty water

सड़क बनी तालाब, रोजाना सैकड़ों बच्चों दो फीट गंदे पानी को पार कर जाते हैं स्कूल

Fri, 20 Sep 2019 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two feet deep pit on the road, children go to school through dirty water
दुबारी नयी बस्ती में तीन महीने से हुए जल जमाव को पार करने के बाद स्कूल जाते बच्चे। - फोटो : MAU
दुबारी। जिले में विकास कार्यों की हकीकत मधुबन तहसील के नईबस्ती-बरहजघाट मुख्य मार्ग के नई बस्ती के पास सड़क पर बने गड्ढे दर्शाते हैं। जहां बारिश के बाद इन गड्ढ़ों में डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया है। ऐसे में बीते तीन दिनों से इस क्षेत्र में पड़ने वाले स्कूलों के बच्चे रोजाना सड़क पर भरे पानी को पार कर जाने को मजबूर हैं। कई बार तो कई स्कूली बच्चे सड़क पर बने गड्ढों का सही अंदाजा ना लगा पाने के चलते गिरकर घायल हो जाते हैं। लोगों ने विभागीय अधिकारियों से लेकर प्रशासन तक शिकायत की, बावजूद कुछ नहीं हुआ। इससे स्थानीय लोगों में रोष पनप रहा हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि लगभग एक दशक पूर्व प्रधानमंत्री सड़क ग्राम योजना के तहत मधुबन तहसील के नई बस्ती से बरहजघाट तक सात किमी सड़क मार्ग का निर्माण कराया गया था। सड़क निर्माण के बाद एक बार भी विभाग द्वारा मरम्मत कार्य ना करने के चलते वर्तमान में सड़क पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। हालात यह है कि नई बस्ती के पास करीब 500 मीटर तक सड़क पर डेढ़ से दो फीट तक गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बीते दिनों हुई बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढ़ों में पानी भर गया है। इससे इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीर भी परेशान हो रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी नई बस्ती में बने कई स्कूलों के सैकड़ों बच्चों को उठानी पड़ रही हैं। रोजाना उन्हें स्कूल पहुंचने के लिए सड़क में भरे पानी को पारकर गुजरना पड़ रहा है। कई बार तो स्कूली बच्चे सड़क पर बने गड्ढों में गिरकर घायल भी हो रहे हैं। समस्या के संबंध में कौशल चौहान, मुन्ना सिंह, अदालत यादव, राणा साहनी, हरिंद्र चौहान, रामजन्म चौहान, दयानंद यादव, मैनेजर चौहान, शिवभोरिक यादव और राजू चौहान आदि का कहना है कि सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर दर्जनों बार क्षेत्र जनप्रतिनिधि को अवगत कराया गया। विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के साथ तहसील दिवस पर इसके निस्तारण को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया। बावजूद सड़क का मरम्मत कार्य को लेकर कोई प्रयास नहीं हुआ। इस बाबत मधुबन एसडीएम लालबाबू दुबे का कहना है कि समस्या के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर उसे दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed