फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two families destroyed by fire

आग से दो परिवारों का आशियाना खाक

Sun, 25 Apr 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Two families destroyed by fire
रतनपुरा ब्लाक के कोंहिया गांव में आग लगने के बाद जली रिहायशी मड़ई। - फोटो : MAU
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के कोंहिया गांव में रविवार की दोपहर दो व्यक्तियों की आठ झोपड़ियों में आग लगने से हजारों रुपये मूल्य की गृहस्थी जलकर राख हो गई। साथ ही तीन बकरियां जलकर मर गई। झोपड़ियों के जल जाने से दोनों व्यक्ति बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के कोंहिया ग्राम पंचायत के मुसाफिर उर्फ पुजेरी, मंगल देव की चार-चार झोपड़िया गांव में थी। जिसमें रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे अचानक आग लग गई। जिससे दोनों परिवारों की झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गई। अगलगी की इस घटना में मुसाफिर की तीन बकरियां जलकर मर गई। ग्रामीण कड़ी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाते तब तक झोपड़ियों में रखा गृहस्थी के सामान जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से आसपास के घरों को जलने से बचा लिया। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल को इस हादसे की सूचना देनी चाही, लेकिन बात नहीं हो सकी। इधर घटना की सूचना मिलने पर त्रिस्तरीय पंचायत का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी मौके पर पहुंच गए, और अपने स्तर से आश्वासन देकर चले गए। गांव के जितेंद्र राजभर ने राजस्व विभाग से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed