{"_id":"6a8dea3e1d2e5f0fe606b26e","slug":"two-electricity-poles-collapsed-due-to-rain-accompanied-by-strong-winds-power-supply-to-50-villages-remained-disrupted-for-17-hours-mau-news-c-295-1-svns1028-150923-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तेज हवा के साथ बारिश होने से बिजली के दो खंभे गिरे 17 घंटे ठप रही 50 गांवों की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तेज हवा के साथ बारिश होने से बिजली के दो खंभे गिरे 17 घंटे ठप रही 50 गांवों की बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
जमुई बिजली उप केंद्र पर जाने वाली मेंन सप्लाई का खंभा गिरने के बाद सही करते बिजली विभाग के कर्म
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के खड़गलिया गांव के पास सोमवार की रात लगभग 11 बजे तेज हवा के साथ बारिश होने के दौरान बिजली के दो खंभे गिर जाने से करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली गुल होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घंटों बिजली न आने के कारण घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहे। वहीं पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मुहम्मदाबाद गोहना के हलिमाबाद व जमुई उपकेंद्र से क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। सोमवार की रात हुई तेज हवा के साथ बारिश के दौरान दो खंभे टूटकर जमीन पर गिर गए। खंभे गिरने के बाद जमुई फीडर से जुड़े नगरीपार खड़गलिया, खुशामदपुर, बंदी कला, तुलसीपुर, कुड़वा, करहां, माहपुर, चेरुईडीह, भुजही, भांतिकला सहित 50 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
बिजली गुल होते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना विद्युत निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी। सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बिजली लाइन का जायजा लिया। कर्मचारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से आपूर्ति बंद कराकर गिरे हुए खंभों को लगाने की प्रक्रिया शुरू की। उपभोक्ताओं का कहना है कि लंबे समय तक बिजली न रहने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में विद्युत निगम के अवर अभियंता छोटेलाल का कहना है कि तेज हवा के साथ बारिश होने की वजह से दो खंभे गिर गए हैं। दोनों खंभों को ठीक कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।