फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two detained for selling water at higher price in train without permission, 28 passengers detained without tickets

Mau News: बिना अनुमति ट्रेन में अधिक मूल्य पर पानी बेच रहे दो हिरासत में, बिना टिकट मिले 28 यात्री

Fri, 17 Apr 2026 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two detained for selling water at higher price in train without permission, 28 passengers detained without tickets
मऊ जंक्शन से औड़िहार के बीच दो ट्रेनों में चेकिंग के दौरान 28 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए, जबकि दो अवैध वेंडर बिना अनुमति दूसरे ब्रांड की पानी की बोतल बेचते हुए हिरासत में लिए गए। दोनों को आरपीएफ को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी रेल मंडल के प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को मंडल वाणिज्य निरीक्षक अखिलेश सिंह की टीम ट्रेनों में पहुंची।
विज्ञापन

गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली दादर एक्सप्रेस (15018) और प्रयागराज रामबाग-मऊ मेमू (65132) में अवैध वेंडिंग और अनधिकृत पानी की बोतल बिक्री के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें 28 बिना टिकट यात्री और दो अवैध वेंडर 60 बोतल अनधिकृत पानी के साथ पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनियमित एवं बिना टिकट यात्रियों से किराया और जुर्माने के रूप में 9,545 रुपये वसूले गए। दोनों अवैध वेंडरों को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट औड़िहार को अग्रिम आवश्यक कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया।

टिकट चेकिंग अभियान के कारण बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में कमी आई और नजदीकी स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने वालों की कतार लग गई। जांच के दौरान यात्रियों को समझाया गया कि बिना टिकट यात्रा करना एक सामाजिक अपराध है, इससे बचें तथा उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed