फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two dead bodies found in mau married woman in room young man hanged himself under an underpass

मऊ में दो स्थानों पर मिली लटकती लाश: कमरे में विवाहिता, युवक ने अंडरपास के नीचे लगाया फंदा; पहुंची पुलिस

Sun, 25 Jan 2026 10:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 25 Jan 2026 10:52 AM IST
सार

Mau News: मऊ जिले के रानीपुर और सरायलखंसी थाना क्षेत्र में लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
Two dead bodies found in mau married woman in room young man hanged himself under an underpass
विवाहिता के कमरे के बाहर माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: मऊ के रानीपुर थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव में बीती रात करीब 12:30 बजे दरवाजा बंद कमरे में विवाहिता सावित्री उर्फ चांदनी (24) पत्नी प्रद्युम्न चौहान फंदे पर झूल गई। जानकारी होते ही पर परिजन दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाल करहा स्थित निजी अस्पताल पर ले गए, जहां चिकित्सक ने जांच के दौरान विवाहिता को मृत्यु घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


बीती रात परिवार के सभी सदस्य भोजन कर अपने कमरे में सो रहे थे। रात करीब 12:30 बजे विवाहिता एक दूसरे कमरे में गई। साड़ी का फंदा बनाकर छत की हूँक पर लगाकर लटक गई। यूजर बाद जब परिजनों को इसकी आहट लगी तो सभी दरवाजा खोलने लगा। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसे तोड़ा गया। 
विज्ञापन


फंदे पर झूली विवाहिता को स्थानीय बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पर ले जाया गया, जहां चिकित्सक के जांच के दौरान विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। विवाहिता को एक छह माह के बच्ची है। रानीपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का दिख रहा है। अभी परिजन की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Two dead bodies found in mau married woman in room young man hanged himself under an underpass
रेलवे अंडरपास के नीचे मिला युवक का शव। - फोटो : संवाद

रेलवे अंडरपास के नीचे रस्सी पर लटका मिला युवक 
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पनियरा स्थित रेलवे अंडरपास के नीचे रविवार की सुबह 31 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव लटकता हुआ मिला। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।

ग्रामीणों के मुताबिक अंडरपास से कम लोगों का आवागमन होता है। रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे टहलने और खेत खलियान जाने के लिए निकले लोगों ने युवक का शव लटकता देख पुलिस को जानकारी दी। मौके पर रेलवे पुलिस और सरायलखंसी थाना की पुलिस पहुंची। 

रेलवे पुलिस के मुताबिक युवक के पास यात्रा के संबंध में कोई टिकट या अन्य दस्तावेज नहीं मिला। जिस जगह पर युवक का सोल लटकता मिला वही एक बंद कीपैड वाला मोबाइल भी पाया गया। पुलिस बरामद मोबाइल युवक का बता रही है। सरायलखंसी थानाध्यक्ष संजय सिंह में बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, अभी तक युवक की पहचान नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed