{"_id":"683755f85c428e79070894c7","slug":"two-days-ago-was-found-hanging-from-a-noose-mau-news-c-295-1-mau1001-128529-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दो दिन पहले मायके से लौटी महिला का फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दो दिन पहले मायके से लौटी महिला का फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
घोसी-अमिला l घोसी कोतवाली क्षेत्र के भेलउर चंगेरी में बुधवार की दोपहर एक महिला का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजनों की माने तो महिला दो दिन पहले मायके से ससुराल आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतका की पहचान घोसी कोतवाली क्षेत्र के भेलउर चेंगरी निवासी गुड्डी देवी (27) पत्नी राजू राजभर के रूप में हुई।
गुड्डी देवी की शादी 2016 में हुई थी। उसका पति राजू राजभर रायपुर में स्टील प्लांट में काम करता है, बीते 24 मई को वह छुट्टी पर अपने घर आया है। उधर उसकी पत्नी गुड्डी आजमगढ़ जनपद के करखिया देवारा स्थित अपने मायके में थी, दो दिन पहले ही अपने ससुराल लौटी थी।
बुधवार को दोपहर में भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में आराम करने चली गई। काफी देर होने के बाद जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिजन उसे कई बार आवाज देकर बाहर बुलाना चाहे, इसके बाद जब वह दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो दरवाजा बंद होने पर इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
जिसके बाद पहुंची पुलिस टीम के मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर कमरे के अंदर घुसे। जहां कमरे में छत के कुंडी के सहारे लटका शव देखकर पति और परिजन अवाक रह गए। घोसी कोतवाल मनोज सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है, मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।