फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two daughters of a farmer became soldiers after passing the exam

Mau News: परीक्षा पास कर सिपाही बनीं किसान की दो पुत्रियां

Mon, 17 Mar 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Two daughters of a farmer became soldiers after passing the exam
कोपागंज। घोसी ब्लॉक और कोपागंज थाना क्षेत्र के मुंगमास गांव निवासी दो सगी बहनों ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पास कर सिपाही बनी हैं। दोनों बहनों के सिपाही बनने से परिवार में होली की खुशी दोगुनी हो गई। उनके जानने वालों और ग्रामीणों ने घर पहुंचकर दोनों को बधाई दी है। मुंगमास गांव निवासी समीक्षा राय और साक्षी राय दोनों सगी बहनें हैं, दोनों ने एक साथ पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू की थीं। बीते बृहस्पतिवार को होलिका दहन के दिन परिणाम घोषित हुआ, इसमें दोनों का सिपाही पद पर चयन हुआ। इनके पिता संजय राय उर्फ पप्पू घर रहकर खेती किसानी करते हैं। समीक्षा और साक्षी ने पुलिस में चयन का श्रेय माता-पिता को दीं। नीतीश नारायण राय, पीयूष राय, अविनाश राय, प्रशांत राय, शिवनारायण राय, संगम राय आदि ने घर पहुंचकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed