{"_id":"67f029876b8d3783d10ea5b9","slug":"two-criminals-with-a-bounty-of-25-thousand-rupees-arrested-in-encounter-mau-news-c-295-1-mau1001-126130-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मुठभेड़ में 25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मुठभेड़ में 25 हजार के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
मऊ/घोसी। घोसी कोतवाली क्षेत्र के सरहरा जमीन सरहरा पुलिया के पास शुक्रवार की भोर में घोसी पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस घायल बदमाश का उपचार जिला अस्पताल में करा रही है।
एसपी इलामारन जी ने बताया कि बदमाशों के पास से जेवरात, एक तमंचा, 4 कारतूस बरामद किया गया है। बताया कि इन बदमाशों के लोकेशन की सूचना मिलने पर घोसी पुलिस टीम के साथ एसओजी /स्वाट टीम ने बृहस्पतिवार की रात दो बजे घोसी कोतवाली क्षेत्र के सरहरा जमीन सरहरा पुलिया के पास से घेराबंदी की।
इस बीच आ रहे दोनों बदमाश को जब पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो उसमें एक ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में नरेश पुत्र जियाराम और कोमल को गिरफ्तार किया। इसमें नरेश के दाएं पैर में गोली लगी है, जिसका इलाज कराया जा रहा है। एसपी ने बताया कि दोनों बदमाशों पर 25 -25 हजार रुपये का इनाम था। दोनों बदमाश सराफा की दुकानों में चोरी करते थे।