{"_id":"6a3d75deb923a3d7e702c86b","slug":"two-coaching-centers-and-two-libraries-sealed-due-to-lack-of-fire-extinguishing-arrangements-notice-to-one-mau-news-c-295-1-mau1002-147636-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: आग बुझाने के इंतजाम न होने पर दो कोचिंग सेंटर और दो लाइब्रेरी सील, एक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: आग बुझाने के इंतजाम न होने पर दो कोचिंग सेंटर और दो लाइब्रेरी सील, एक को नोटिस
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट राम बाबू के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग, नगर पालिका, पुलिस और बिजली विभाग की टीम ने लगातार तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी व्यावसायिक भवनों में सुरक्षा उपकरणों की जांच की।
इस दौरान फायर फाइटिंग व्यवस्था और आपातकालीन निकास द्वार न होने पर दो लाइब्रेरी और दो कोचिंग सेंटरों को सील कर दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट की टीम ने शहर के तीन भवनों की जांच की।
टीम पहले सहादतपुरा कॉटन मिल के पास संचालित गुरुकुल लाइब्रेरी में पहुंची, जहां कोई मौजूद नहीं मिला और आग से बचाव की व्यवस्था भी नहीं पाई गई, जिसके चलते उसे बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
मिर्जाहादीपुरा स्थित अमृत लाइब्रेरी में सीलिंग पर थर्माकोल लगा हुआ था, जो अत्यधिक ज्वलनशील होता है। वहां आपातकालीन खिड़की खोलने में भी परेशानी हुई, जिसके चलते सिटी मजिस्ट्रेट ने उसे सील कर दिया। सलाहाबाद मोड़ स्थित विद्या लाइब्रेरी में लगभग 55 बच्चे मौजूद थे और वहां भी कई कमियां पाई गईं।
सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस संस्थान के संचालक को भी व्यवस्था सुधारने के लिए नोटिस दिया जाएगा। घोसी उपजिलाधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की टीम ने अमिला चौक पर संचालित एंबिशन एकेडमी कोचिंग सेंटर और थानीदास स्थित पैरामाउंट एकेडमी कोचिंग सेंटर को सील कर दिया।
जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर बृहस्पतिवार को कोचिंग सेंटरों का स्थलीय निरीक्षण किया।
जांच में अनियमितता मिलने पर तीन कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी किया गया है, जबकि नियमों की अनदेखी करने वाले दो कोचिंग संस्थानों को बंद कराया गया। उन्होंने बताया कि जिले में केवल 12 कोचिंग सेंटरों का ही पंजीयन है।