फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two brothers of Fatehpur Tal Narja village got corona infected

फतेहपुर ताल नरजा गांव के दो सगे भाई निकले कोरोना संक्रमित

Mon, 20 Jul 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two brothers of Fatehpur Tal Narja village got corona infected
मऊ। सोमवार को मिली रिपोर्ट में कोपागंज ब्लाक के फतेहपुर ताल नरजा गांव निवासी दो युवक पॉजिटिव मिले हैं। दोनों युवक की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं हैं, बावजूद युवक संक्रमित हो गए।संक्रमित युवकों के पिता गांव के कोटेदार हैं। दोनों युवक सैंपल देने के बाद न केवल गांव में कई लोगों के संपर्क में रहे, बल्कि इस बीच कोटे का राशन भी वितरित किया।
विज्ञापन

फतेहपुर ताल नरजा निवासी युवक 24 वर्षीय और उसका 31 वर्षीय बड़ा भाई ने 13 जुलाई को मऊ आकर सैंपल दिया था। ग्रामीणों की माने तो सैंपल देने से पहले तथा सैंपल देने के बाद दोनों युवक गांव में घूमते रहे। कोटे की दुकान से दोनों युवकों ने ग्रामीणों में खाद्यान भी वितरित किया गया। यहीं नहीं रिपोर्ट आने से पहले एक युवक कोटे की दुकान से संबंधित काम को लेकर सोमवार की दोपहर में गांव के प्रधान पति से भी मिला था। संक्रमित युवकों के परिवार में 20 सदस्य हैं। दोनों युवक के गांव के अलावा आस पास के गांवों तथा चट्टी चौराहों पर गए थे। युवकों के संपर्क में कई लोग हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों युवकों के संपर्क में रहने वाले लोगों को चिहिन्त करने का कार्य किया जा रहा हैं। वहीं प्रशासन द्वारा गांव को कंटेनमेंट जोन बनाए जाने की कवायद की जा रही थी। फतेेहपुर ताल नरजा में मिले युवकों में एक युवक की तबियत खराब होने पर वह नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहा था। बुखार होने पर चिकित्सक द्वारा ही युवक को जांच कराने का सलाह दिया था। जिसके बाद युवक ने अपने छोटे भाई के साथ 13 जुलाई को भीटी में सैंपल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed