फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two bikes collided head on, one dead, three injured

Mau News: आमने सामने टकराई दो बाइक, एक की मौत, तीन घायल

Mon, 11 Sep 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two bikes collided head on, one dead, three injured
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा चौक के पास सोमवार की दोपहर दो बाइक में आमने सामने टक्कर हो गई।जिसमें दो बाइक चालक सहित चार लोग घायल हो गए। जहां एक घायल ने कुछ देर बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा चौक पर सोमवार की दोपहर महुआर गांव निवासी जगरनाथ राम (60) बाइक से कसारा गांव निवासी चंद्रगुप्त राम को किसी काम से लेकर घोसी जा रहे थे। वह जैसे ही कसारा चौक पर पहुंचे थे कि मझवारा की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक सवार युवक ने जगरनाथ राम की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर ही चंद्रगुप्त राम (55) की मौत हो गई। वहीं, बाइक सवार तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल भेजवाया। सूचना पर पहुंची कोपागज थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेजवाया। वहीं मृतक परिजनों को रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed