फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two assistant teachers sacked, case will be filed

दो सहायक अध्यापक बर्खास्त, दर्ज होगा मुकदमा

Mon, 21 Mar 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two assistant teachers sacked, case will be filed
मऊ। दो ब्लाक क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी कर रहे दो सहायक अध्यापकों को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया। साथ ही बीईओ को उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। दोनों अध्यापक 15 सालों से फर्जी प्रमाणपत्र के जरिए वेतन उठा रहे थे। विभागीय सत्यापन के दौरान फर्जीगिरी पकड़ में आई। बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के भिखारीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक पद पर धर्मानंद भारती की तैनाती 2009 में हुई थी। वह कूटरचित शैक्षिक तथा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहा था। इसी तरह फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर के सहायक अध्यापक के पद पर रामलाल यादव 2005 से नौकरी कर रहा था। शिकायत मिलने पर विभाग ने सहायक अध्यापकों के शैक्षिक तथा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का सत्यापन कराया। सत्यापन में धर्मानंद भारती का शैक्षिक तथा बीएड प्रमाण पत्र फर्जी मिला जबकि रामलाल यादव का बीएड प्रमाण पत्र फर्जी मिला। बीएसए ने दोनों को अपना पक्ष प्रस्तुत करने के कई अवसर दिए लेकिन वह बचाव में कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर सोमवार को बीएसए ने दोनों सहायक अध्यापकों को बर्खास्त कर दिया। बता दें कि अब तक जिले के परिषदीय विद्यालयों मेें बर्खास्त होने वाले शिक्षकों की संख्या 55 तक पहुंच गई है। बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक सहायक अध्यापक धर्मानंद भारती तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात रामलाल यादव को बर्खास्त कर दिया गया है। एफआईआर दर्ज कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed