{"_id":"5f11e7d98ebc3e635c771d02","slug":"two-assistant-teachers-sacked-careless-teachers-stirred-up-mau-news-vns536413463","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सहायक अध्यापक बर्खास्त, लापरवाह शिक्षकों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सहायक अध्यापक बर्खास्त, लापरवाह शिक्षकों में हड़कंप
विज्ञापन
मऊ। शासन प्रशासन की तरफ से तमाम फरमान जारी करने के बाद भी जिले के कई परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षक अक्सर गायब रहते हैं। लेकिन ब्लाक स्तरीय अधिकारियों की उदासीनता से लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने जिले के दो ब्लाकों में तैनात दो सहायक अध्यापकों को लंबे समय से अनुपस्थित रहने के चलते बर्खास्त कर दिया है।
बीएसए ने शिकायतों के आधार पर सभी ब्लाकों में मानीटरिंग कराने का काम तेज कर दिया है। बीएसए की तरफ से कराए गए जांच में कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के ढाढाचंवर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर तैनात शिक्षिका अर्चना शर्मा सितंबर 2019 से अनुपस्थित चल रही थीं। जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय पीपरसाथ में तैनात सहायक अध्यापक सुरेश राम 22 अप्रैल 2016 से अनुपस्थित पाए गए। विभागीय जांच पड़ताल के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने दो सहायक अध्यापकों को बर्खास्त कर दिया। इस बाबत बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। शासन की तरफ से परिषदीय विद्यालयों में तैैनात शिक्षकों को विद्यालय समय से विद्यालय आकर ऑनलाइन पढ़ाने तथा विभागीय कार्यो को करने का फरमान जारी किया गया है। लेकिन विभिन्न ब्लाकों में कई विद्यालयों के शिक्षक कभी कभार ही विद्यालय जा रहे हैं। इस मामले में संबंधित बीईओ हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।