फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two and a half million jewels including 50 thousand cash stolen from the house after breaking the dent

सेंध खोलकर मकान से 50 हजार नगदी सहित ढाई लाख के गहने चोरी

Tue, 14 Jul 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two and a half million jewels including 50 thousand cash stolen from the house after breaking the dent
सूरजपुर। मधुबन थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सभा चकउथ के टड़उवा टोला निवासी एक व्यक्ति के मकान के पिछले हिस्से में सेंध खोलकर सोमवार की रात चोर 50 हजार रुपये नगद और लगभग ढाई लाख के गहने चुरा ले गए। खाली बक्सों और अटैचियों को चोरों ने गन्ने में खेत में फेंक दिया था। टड़उवा टोला निवासी जयराम के घर के लोग अपने अपने कमरों में सो रहे थे। इसी बीच रात में चोर मकान के पिछले हिस्से में दीवार में सेंध काटकर अंदर घुस गए। चोर कमरों में रखे गए अटैची एवं बक्से उठा ले गए। मंगलवार की सुबह जब घर की महिलाएं जगीं तो कमरे में बाहर से प्रकाश आते देख चकित रह गए। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि चोर कमरे में अटैची और दो बक्से चुरा ले गए हैं। इन बक्सों और अटैचियों में कीमती साड़ियां और 50 हजार रुपए नगद एवं 2.5 लाख रुपए के सोने के सात थान आभूषण रखे हुए थे। बक्से में बैंक पासबुक, खेत की खतौनी, थ्री व्हीलर टैम्पू का आरसी बुक, आधार कार्ड, एलाईसी का बाण्ड पेपर, ड्राइविंग लाइसेंस, कई सहित कई महत्वपूर्ण अन्य सामान रखे हुए थे। गृहस्वामी ने चोरी होने की सूचना मधुबन थाने की पुलिस को दिया। लेकिन समाचार लिखने तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर भी दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज नहीं किया। इस बाबत थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे का कहना है कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, पिछले कुछ दिनों पहले भी चकउथ स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर में भी चांदी की मुकुट सहित कई अन्य जगहों पर चोरियां हुईं थीं लेकिन मधुबन पुलिस अभी तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed