फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two ancient statues found after removing the debris of the temple wall

मऊ: ब्रह्म स्थान के भवन के मलबा को हटाने पर मिली सैकड़ों वर्षो पुरानी दो प्रतिमाएं, दर्शन को लगी भीड़

Fri, 15 Oct 2021 01:14 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 15 Oct 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two ancient statues found after removing the debris of the temple wall
मिली दो प्रतिमाएं। - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के फतहपुर मंडाव ब्लॉक क्षेत्र के दुबारी गांव स्थित वीरा बाबा ब्रह्म स्थान परिसर में स्थापित प्राचीन राम जानकी मंदिर की गिरी दीवार के मलबा को हटाने के दौरान गुरुवार को सैकड़ों वर्ष पुरानी पत्थर की दो प्रतिमाएं मिलीं।

विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। प्रतिमाएं किस काल खंड तथा किस देवी देवता की हैं, पुष्टि नहीं हो पाई है। मंदिर के पुजारी ने प्राचीन प्रतिमा के मिलने की सूचना पुरातत्व विभाग वाराणसी को दी जाएगी।
विज्ञापन


क्षेत्र के वीरा बाबा ब्रह्मस्थान लोगों के लिए श्रद्धा तथा आस्था का केंद्र है। यहां प्रत्येक सोमवार तथा शुक्रवार को भक्तों का रेला लगता है। ब्रह्म स्थान परिसर में स्थापित प्राचीन रामजानकी मंदिर जर्जर हाल में हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर की आंशिक दीवार गिर गई। दीवार के मलबे हटाने के दौरान गुरुवार को सैकड़ों साल पुरानी पत्थर की दो प्रतिमाएं मिलीं लेकिन यह किस काल एवं किस देवी देवता की है यह पुष्टि नहीं हो सकी। इसकी जानकारी होने पर लोग जुट गए और पूजन अर्चन करना शुरू कर दिया।

इस संबंध में मंदिर के पुजारी पीयूष पर्वत ने बताया कि प्रतिमाओं के मिलने की सूचना पुरातत्व विभाग वाराणसी को दी जाएगी। शोध के बाद ही प्रमाणित हो पाएगा कि यह प्रतिमाएं किस देवी देवता एवं किस काल खंड की हैं। इस बाबत एसडीएम रामभुवन तिवारी का कहना था कि मामला संज्ञान में नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed