फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two accountants suspended for filing wrong affidavit

गलत शपथ पत्र दाखिल करने के आरोप में दो लेखपालों को किया निलंबित

Wed, 28 Sep 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two accountants suspended for filing wrong affidavit
मऊ। कार्यो में लापरवाही तथा गलत शपथ पत्र दाखिल करने के आरोप में सदर एसडीएम हेमंत चौधरी ने दो लेखपालों का निलंबित किया। साथ ही तहसीलदार सदर को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि अछार क्षेत्र के लेखपाल राजेश कुमार सिंह तथा बकवल क्षेत्र के सर्वेश सिंह के विरुद्ध अवैध कब्जे के संबंध में थाना सराय लखंसी में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी। इस प्रकरण में दोनों लेखपालों द्वारा सक्षम अधिकारी/अनुशासन समिति राज्य विधिज्ञ परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज के समक्ष प्राथमिकी में दर्ज शिकायत के विपरीत गलत शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया था। पूरे प्रकरण में लापरवाही का मामला संज्ञान में आने पर दोनों लेखपालों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही इस विभागीय कार्रवाई का जांच अधिकारी तहसीलदार को नियुक्त करते हुए एक सप्ताह के अंदर आरोप पत्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed