{"_id":"6988cf64c61e1438d10d85a3","slug":"two-accidents-in-30-minutes-within-a-56-km-radius-two-dead-two-injured-mau-news-c-295-1-mau1002-140552-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 56 किमी के दायरे में 30 मिनट में दो हादसे, दो की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 56 किमी के दायरे में 30 मिनट में दो हादसे, दो की मौत, दो घायल
विज्ञापन
मृतक राहुल कुमार। फाइल फोटो
- हलधरपुर में कार ने ई-रिक्शा में, चिरैयाकोट में डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, दोनों युवक ब्रह्मभोज में गए थे
हलधरपुर/चिरैयाकोट। 56 किमी के दायरे में 30 मिनट के अंतराल पर शनिवार रात दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक ब्रह्मभोज में गए थे।
रात 10 बजे हलधरपुर के गुलौरी गांव में तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। छोटक यादव (40) की मौत हो गई जबकि सवार दो लोग घायल हो गए। रात 10:30 बजे चिरैयाकोट के मनाजीत बाइपास के पास तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में राहुल कुमार (22) की मौत हो गई। बलिया के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नदौली गांव निवासी छोटक अपनी ई-रिक्शा से हलधरपुर के गुलौरी गांव में एक ब्रह्मभोज में गए थे। उनके साथ रतनपुरा बाजार से गुलौरी गांव निवासी बाबूलाल यादव और राजेश कुमार भी ई-रिक्शा पर बैठे थे। रात 10 बजे जैसे ही गुलौरी गांव में प्रवेश करने के लिए मुख्य मार्ग से घूमे पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। ई-रिक्शा पलटने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर चालक कार छोड़कर भाग गया। एंबुलेंस बुलाकर ग्रामीण तीनों को सीएचसी रतनपुरा ले गए। डॉक्टर ने छोटक यादव को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को जिला अस्पताल भेज दिया। मौत की सूचना मिलने पर पत्नी सविता यादव, बेटी मनीषा, सोनी, शिवानी, बेटे आजाद का रो रोकर हाल बेहाल था।
उधर, सरायलखंसी के नरासिंहपुर पालिगढ़ गांव राहुल कुमार शनिवार सुबह अपनी बाइक से मुहम्मदाबाद गोहना के करहां बाजार में रिश्तेदार के यहां ब्रह्मभोज में गए थे। रात में भोजन करके चिरैयाकोट बाजार जा रहे थे। रात 10:30 बजे बाजार से पहले मनाजीत गांव के बाइपास मार्ग के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हेलमेट नहीं लगाने से सड़क पर गिरने से सिर में चोट लगी और घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद चालक डंपर लेकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
कोट -
हलधरपुर में चालक कार छोड़कर भाग गया था, कार की जांच कर कार्रवाई की जा रही है। चिरैयाकोट में कस्बे से बाहर दुर्घटना होने के कारण चालक वाहन लेकर भाग गया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के सहारे वाहन की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
- अनूप कुमार, एएसपी, मऊ