{"_id":"5873da004f1c1b1729ba923d","slug":"twenty-three-lakhs-from-former-car-palikadhyksh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व पालिकाध्यक्ष की गाड़ी से मिले पौने तीन लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व पालिकाध्यक्ष की गाड़ी से मिले पौने तीन लाख
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव के मद्देनजर रविवार की रात गाजीपुर तिराहे पर की जा रही वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने पूर्व पालिका अध्यक्ष की टवेरा गाड़ी से 2.75 लाख रुपये के नए नोट बरामद किए। गाड़ी में बैठे पूर्व पालिकाध्यक्ष के पुत्र द्वारा बरामद राशि के बारे में कोई कागजात न दिखा पाने पर पूरी रकम जब्त कर ली गई।
एएसपी रवींद्र सिंह एवं सीओ सिटी पंकज सिंह रविवार की देर रात गाजीपुर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी की टवेरा गाड़ी वहां पहुंची। पुलिस ने उसकी जांच की तो उसमें दो लाख 75 हजार रुपये के नए नोट बरामद हुए। सारे नोट दो-दो हजार के थे।
गाड़ी में बैठे पूर्व पालिकाध्यक्ष के पुत्र के पास रकम से संबंधित कागजात और विवरण न होने पर पुलिस ने पूरी रकम जब्त कर ली और उसे निर्वाचन अधिकारी द्वारा गठित टीम को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी होने पर तैयब पालकी मौके पर पहुंचे। उनका कहना था कि उनका पुत्र वह पैसा अपनी फर्म के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने बिना समय एवं विवरण देने का अवसर दिए रकम को जब्त कर लिया।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुुमार ने कहा कि रुपये लेकर जा रहा व्यक्ति न तो इस बारे में कोई विवरण दे पाया और न इस बारे में कोई स्पष्ट जवाब ही दे पाया। इस पर रुपये जब्त कर लिए गए।
निर्वाचन अधिकारी द्वारा गठित टीम बरामद रुपये का विवरण इकट्ठा कर निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू रहने तक 50 हजार से अधिक की रकम ले जानेवाले व्यक्ति के पास रकम से संबंधित कागजात रखना आवश्यक है।