फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   TSCT district team honored

Mau News: टीएससीटी की जिला टीम सम्मानित

Tue, 30 Jul 2024 06:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
TSCT district team honored
मऊ / मधुबन। लखनऊ के केजीएमयू प्रांगण में स्थित अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में शुक्रवार को टीएससीटी का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर टीएससीटी की जनपद की जिला एवं ब्लॉक टीम को बेहतर कार्य के लिए संस्था के प्रदेश अध्यक्ष और संस्थापक विवेकानंद आर्य, प्रांतीय महामंत्री सुधेश पांडेय, प्रांतीय प्रबंधक महेंद्र कुमार वर्मा, प्रांतीय कोषाध्यक्ष संजीव कुमार रजक की तरफ से मेडल, स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। टीएससीटी संस्था द्वारा महज 4 वर्ष में 196 दिवंगत सदस्यों के नॉमिनी को लगभग 67 करोड़ रुपए से अधिक की मदद की गई है। जनपद के जिला प्रवक्ता तारकेश्वर पांडेय ने बताया कि टीएससीटी ने अगले एक वर्ष में बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त शिक्षक, अनुदेशक ,शिक्षामित्र,उच्च शिक्षण संस्थानों के समस्त शिक्षक, लिपिक एवं अनुचरों को संस्था से जोड़ने का लक्ष्य रखा है तथा आने वाले कुछ माह में गंभीर बीमारी से जूझ रहे सदस्यों के लिए भी व्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर जिला सहसंययोजक राम बिलास चौहान, प्रदीप कुमार,संतोष मौर्य, संतोष कुमार, अनुराधा शर्मा, अरविंद मौर्य, लोकनाथ मौर्य, सत्येंद्र कुमार, संतोष शर्मा आदि ब्लॉक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed