फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Truck hits bike riding couple, husband dies, wife injured

Mau News: ट्रक ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत पत्नी घायल

Sat, 02 Dec 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Truck hits bike riding couple, husband dies, wife injured
जनपद के दो अलग- अगल थाना क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह दो मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार दंपति में पति की मौत हो गई। वही दूसरी घटना में दोहरीघाट थाना के गाेंठा के पास फोरलेन के एप्रोच मार्ग के पास हुई, जहां युवक और युवती को दोहरीघाट सीएचसी पर भर्ती कर उपचार कराया गया। पहली घटना में भाग रहे टैंकर को ग्र्रामीणों तो दूसरी घटना में ट्रक को पुलिस पकड़कर थाने लेकर गई।सूरजपुर। मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दोहरीघाट मधुबन मार्ग पर चकऊथ में शुक्रवार की सुबह लगभग साढे नौ बजे जेसीबी को ओवरटेक करने के दौरान मोटरसाइकिल की ट्रक से जोरदार भिडंत हो गई। बाइक चालक विजय कन्नौजिया (38) पुत्र जिउत कन्नौजिया अपनी पत्नी अंजना देवी (30) पत्नी दोनों घायल हो गए। घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल दंपति को स्थानीय लोगों की मदद से दोहरीघाट सीएचसी पर भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान विजय कन्नौजिया (38) की मौत हो गई। ग्रामीणों ने भाग रहे ट्रक चालक हरिनाथ पुत्र संत बरनापुर बिलरियागंज आजमगढ़ को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रास्ते से जाम हटवाकर आवागमन चालू कराया और जांच में जुटी रही।
विज्ञापन

---------------------

टैंकर ने दो पहिया को मारी टक्कर युवक और किशोरी जख्मी
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के गोंठा बाजार स्थित चौहान बस्ती के पास शुक्रवार को प्रातः 6:30 बजे फोरलेन के एप्रोच मार्ग पर मोटरसाइकिल को टैंकर ने टक्कर मार दिया। जिससे मोटरसाइकिल चालक युवक और सवार किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के दौरान वही पर थाना प्रभारी कल्पना मिश्रा भी मौके पर थी। उन्होंने टैंकर चालक का दौड़ाकर पकड़ थाने लेकर आई। कोपागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी अंश कुमार (35) अपने दो पहिया वाहन से करिश्मा (25) के साथ दोहरीघाट से अपने गांव जा रहे थे। अभी दोनों गाेंठा के पास फाेरलेन पहुंचे थे कि मुख्यालय की तरफ से जा रही टैंकर ने गाेंठा के पास सामने से टक्कर मार दिया। टैंकर के चपेट में आने से बाइक चालक और सवार दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देते हुए दाेनों घायलों को दोहरीघाट सीएचसी पर भर्ती करा उपचार किया गया। उधर घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल से कुछ दूर पर मौजूद थाना प्रभारी ने टैंकर चालक का पकड़ लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed