फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Truck hit from behind in a bike stuck in jam, woman injured after being hit

जाम में फंसी बाइक में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, चपेट में आने से महिला घायल

Tue, 29 Mar 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Truck hit from behind in a bike stuck in jam, woman injured after being hit
मऊ/बढुआगोदाम। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के फातिमा मोड़ के पास सोमवार की दोपहर में जाम लगने के दौरान एक ट्रक चालक ने आगे चल रही बाइक में टक्कर मार दी। जिससे महिला के साथ ही बाइक चालक भी घायल हो गया। भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। घायल पुरूष धवरियासाथ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य है। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के इमलिया मुहल्ला निवासी शैलेंद्र सिंह 55 अपनी पत्नी माधुरी सिंह 50 के साथ बाइक से किसी काम से गाजीपुर तिराहा की तरफ जा रही थी। फातिमा मोड़ के पास जाम के चलते बाइक की गति धीमी कर दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई, जिसके चलते बाइक पर सवार माधुुरी सिंह नीचे आ गिरी और ट्रक की जद में आ गई। ट्रक का पिछला पहिया उनके पैर के ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों तथा लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने महिला की स्थिति गंभीर देखकर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed