फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Truck hit bike child died husband wife injured in mau

दर्दनाक हादसा: बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, मासूम बच्ची की मौत, पति-पत्नी घायल

Wed, 28 Jul 2021 02:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 28 Jul 2021 02:29 PM IST
सार

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के टिपक्काबाद गांव में हुआ था।

विज्ञापन
Truck hit bike child died husband wife injured in mau
बच्ची की हादसे में हुई मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के टिपक्काबाद गांव के पास बुधवार के पास दोपहर बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती के गोद में बैठा दो वर्षीय मासूम बच्ची गिरकर ट्रक के नीचे आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दपंती घायल हो गया। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


आजमगढ़ जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के समधिपुर गांव निवासी श्यामसुंदर चौहान(30), पत्नी अनीता चौहान(27) और अपनी दो वर्षीय पुत्री सृष्टि को लेकर मंगलवार को मऊ जिले के चिरैयाकोट में एक रिश्तेदार के यहां आए हुए थे। बुधवार की दोपहर एक बजे वह अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


अभी वह मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के टिपक्काबाद गांव के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर एक तरफ गिर गई। इससे श्यामसुंदर और उसकी पत्नी अनीता बाइक के एक तरफ गिरे जबकि उसकी पुत्री सड़क के बीचोबीच जा गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच हादसे के बाद भाग रहे ट्रक के जद में आने से बच्ची की मौके पर मौत हो गई। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंचकर घायल श्याम सुंदर और उसकी पत्नी अनीता को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।

इस बाबत कोतवाल नीरज कुमार पाठक ने बताया कि ट्रक के नीचे आ जाने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है, जिसको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed