फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Truck crushed the laborer walking on the roadside, death

सड़क किनारे चल रहे मजदूर को ट्रक ने रौंदा, मौत

Fri, 18 Nov 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Truck crushed the laborer walking on the roadside, death
कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा मोड़ के पास शुक्रवार की दोपहर बेकाबू ट्रक चालक ने सड़क किनारे चल रहे मजदूर को रौंद दिया। हादसे में घटनास्थल पर ही मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कोपाकोहना निवासी विनोद राजभर (25) पुत्र बंगाली मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार को कोपागंज के फुत्तनपुरा में ही वह किसी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। उसके बाद वह घर पैदल ही लौट रहा था। अभी वह कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा मोड़ के पास पहुंचा था कि कसारा की तरफ से आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे चल रहे विनोद को रौंद दिया। ट्रक का पिछला पहिया उसके सिर पर चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

भीड़ वाले बाजार में सड़क हादसा होने से सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। उधर, हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके पिता बंगाली राजगीर मिस्त्री का कार्य करते हैं। मृतक चार भाई और दो बहन है। बड़ा भाई धर्मेंद्र, भोला भी मजदूरी का कार्य करते हैं, जबकि उससे छोटा भाई राजेश मुंबई में नौकरी करता है। घटना से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed