फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Trailer catches fire after collision driver died of burns in Mau

जिंदा जला चालक: कोयला लदे ट्रेलर में लगी आग, दो घंटे बाद पाया गया काबू; दांत से हुई मृतक की पहचान

Wed, 18 Feb 2026 03:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 18 Feb 2026 03:46 PM IST
सार

Mau News: मऊ जिले के दोहरीघाट थाना के बसारथपुर गांव के पास दर्दनाक हादसा हुआ। खड़े ट्रेलर से टक्कर के बाद कोयला लदे ट्रेलर में आग लगी, जिससे झुलसकर चालक की मौत हो गई।  

विज्ञापन
Trailer catches fire after collision driver died of burns in Mau
आग की लपटों को देख भाग खड़े हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के दोहरीघाट थाने के बसारधपुर स्थित फोरलेन पर बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे दो बालू लदे खड़े ट्रेलर में पीछे से कोयला लदे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इससे कोयला लदे ट्रेलर में आग लग गई और झारखंड के चोपारन निवासी चालक संदीप राना (26) की झुलसकर मौत हो गई। 

विज्ञापन


दोहरीघाट थाना प्रभारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि घटना के बाद जल चुके ट्रेलर और चालक के शव की पहचान करना मुश्किल हो गया था। आग पर काबू पाने के बाद ट्रेलर के अगले हिस्से में चिपके चालक की पहचान दांत से की गई। वाहन की पहचान ट्रेलर में लगे जीपीएस के माध्यम से की गई।
विज्ञापन


आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड टीम
आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची। तब दो घंटे बाद आग बुझाई जा सकी। झुलस कर कई टुकड़ों में हो चुके चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोरखपुर की तरफ जा रहे बालू लदे दो ट्रेलर फोरलेन पर अगल-बगल खड़े थे। दोनों के चालक किसी बात पर कहासुनी कर रहे थे। उसी दौरान कोलकाता से कोयला लादकर वाराणसी की तरफ से गोरखपुर जा रहा ट्रेलर, बालू लदे ट्रेलर में पीछे से टकरा गया। इससे कोयला लदे ट्रेलर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; खौफनाक: एक महीने से लापता किशोर का जंगल में पेड़ से लटकता मिला सिर, गर्दन से नीचे का हिस्सा गायब

आग की लपटें देख भागे लोग
आग की लपटें देख लोग भागने लगे। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस भी असहाय हो गई। किसी ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। करीब आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने दो घंटे के बाद आग कोयला लदा पूरा ट्रेलर जल गया था। पर काबू पाया। हालांकि तब तक जानकारी मिलने पर सीओ घोसी जितेंद्र सिंह, कोतवाल प्रमेंद्र सिंह और दोहरीघाट थानाध्यक्ष संजय कुमार त्रिपाठी भी पहुंचे।

आग बुझाने में लगा सात हजार लीटर पानी
सीएफओ के वर्मा ने बताया कि ट्रेलर में आग लगने के बाद दो बड़ी फायर टेंडर की मदद से करीब सात हजार लीटर पानी से आग पर काबू पाया गया। ट्रेलर पर फायर ब्रिगेड की टीम करीब दो घंटे तक लगातार पानी डालती रही। ट्रेलर को बुझाने के दौरान एक लेन पर आवागमन बंद कर दिया गया था। पुलिसकर्मी कुसुम्हा और अहिरानी के पास रूट डायवर्जन कर वाहनों की आवाजाही कराते रहे।

क्या बोले अधिकारी
फोरलेन किनारे खड़े बालू लदे दोनों चालकों से पूछताछ की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच हो रही है। ट्रक को रास्ते से हटाकर आवागमन बहाल कर दिया गया है। नंबर के आधार पर ट्रेलर की पहचान कर मालिक और मृत चालक के परिजन की जानकारी दी गई है।
जितेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी घोसी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed