फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Trsenge water then dry lacerated wound

तमसा सूखी तो तरसेंगे पानी को

Fri, 03 Jun 2016 11:10 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Fri, 03 Jun 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Trsenge water then dry lacerated wound
सूख गई तमसा
तमसा नदी में साल दर साल पानी कम होता जा रहा है। तमसा नदी के जल से तटवर्ती इलाकों में खेतों  की सिंचाई होती थी। रेलवे स्टेशन पर कभी तमसा नदी से जलापूर्ति होती थी। आज उसी तमसा नदी का हाल यह हो गया है कि इसे लोग पैदल ही पार कर जा रहे हैं। इसमें कहीं कहीं तो महज घुटने भर ही पानी रह  गया है। 
विज्ञापन

 


नदी के सूखने से तटवर्ती इलाकों में भू गर्भजल स्तर पहले की अपेक्षा काफी नीचे गिर गया है। आज से महज दस साल पहले तक  तमसा नदी के आस पास  स्थित हजारों हेक्टेयर क्षेत्रफल में खेतों की सिंचाई का माध्यम एकमात्र तमसा नदी का पानी ही था। लोग इस नदी में स्नान करते और तटों पर बसे मंदिरों में पूजा अर्चना करते थे।

विज्ञापन



 

नौसेमर का पौराणिक बारहदुअरिया शिव मंदिर तमसा के किनारे है। यहां पर सावन भर श्रद्धालुुओं का रेला रहता है। लोग नदी में स्नानकर शिव का जलाभिषेक करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर यहां विशेष मेला लगता है। हजारों लोग स्नान करते हैं लेकिन नदी के प्रदूषित होने से लोग इसमें नहाने से परहेज करने लगे हैं। पहले नदी के तटवर्ती इलाकों में तीन से चार मीटर नीचे पानी मिल जाता था लेकिन अब जलस्तर खिसक कर आठ मीटर नीचे चला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


  इस बाबत लंबे समय से तमसा के लिए संघर्ष कर रहे गंगा तमसा बचाओ अभियान के संयोजक ज्ञानेंद्र मिश्र कहते हैं कि हमें तमसा को बचाना है। यह हम सभी नागरिकों का पावन कर्तव्य है। तमसा के प्रवाह को अविरल बनाना होगा। लेकिन यह केवल सरकारी मशीनरी के भरोसे नहीं हो सकता। इसके लिए प्रत्येक नागरिक को संकल्प लेना होगा। तमसा बचेगी तभी हमारी संस्कृति बचेगी , पर्यावरण बचेगा और मानव जीवन स्वस्थ्य और सुरक्षित बचेगा । पशु पक्षी बचेंगे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed