{"_id":"643ede307db029b7ba0dd9df","slug":"trouble-connecting-the-12-kilometer-link-road-to-the-forelane-mau-news-c-20-1-160873-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 12 किलोमीटर संपर्क मार्ग को फोरलेन से जोड़ने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 12 किलोमीटर संपर्क मार्ग को फोरलेन से जोड़ने से परेशानी
विज्ञापन
दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के कुसुम्हा बाजार में नेशनल हाईवे पर चढ़ने उतरने के लिए रास्ता नहीं होने से क्षेत्रीय लोगों में काफी आक्रोश है।जबकी यह मार्ग कुसुम्हा बाजार से मादी सिपाह होते हुए आजमगढ़ सीमा तक 12 किलोमीटर का है। प्रतिदिन सैकड़ो वाहन इसपर से आवागमन करते हैं लेकिन सड़क इस मार्ग से आठ फीट ऊपर चढ़ने-उतरे वाली जगह पर ईंटों की टुकड़ियां मुश्किलें खड़ी कर देती हैं। आए दिन वाहन सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। बावजूद जिम्मेदारों को चेतना नहीं आ रही है।
शिवप्रकाश राय, उपेंद्र राय, प्रहलाद भारती, शैलेश यादव आदि स्थानीय लोगों का कहना है कि दो वर्ष पूर्व नेशनल हाईवे-29 के चौड़ीकरण के समय कार्यदाई संस्था द्वारा कुसुम्हा बाजार में शारदा सहायक खंड-32 से आठ फीट ऊंचा कर दिया गया था। लेकिन चढ़ने उतरने के लिए रास्ता नहीं बनाया गया।
फोरलेन बन जाने के दो वर्ष बाद भी वहां ईंटों के टुकड़े, छोटे-पत्थर और धूल पड़ी है। इस मार्ग से दर्जनों स्कूली वाहन गुजरते हैं। आए दिन दोहरीघाट बाजार में जाम लग जाता है। इस स्थिति में बड़ेऔर छोटे वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। फोरलेन से ऊंचाई अधिक होने और रास्ता सही नहीं होने से लोगों को बड़ी दुर्घटना का भय सता रहा है। दिन में तो किसी तरह वाहन निकल जाते हैं लेकिन रात के समय दो पहिया वाहन चालक फिसलकर गिरने से घायल हो जा रहे।