फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tricolor will be hoisted proudly in the district today: Preparations complete

जिले में आज शान से लहरेगा तिरंगा: तैयारी पूरी

Sun, 14 Aug 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Tricolor will be hoisted proudly in the district today: Preparations complete
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सरायलखंसी थाने में झलरों से हुई सजावट।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों मेें चल रही स्वतंत्रता दिवस की तैयारी रविवार को पूरी हो गई। स्कूलों व कालेजों में आयोजित समारोह स्थल को आकर्षक ढंग से सजाने में छात्र व शिक्षक देर शाम तक लगे रहे। वहीं छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा शान से लहराएगा। उल्लास के साथ मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को जनपदवासियों ने घरों पर घी के दीपक जलाए। जबकि सरकारी कार्यालयों, भवनों तथा इमारतों व ऐतिहासिक स्मारकों पर भी रोशनी की गई। दुकानों पर तिरंगा खरीदने की होड़ लगी रही। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में स्थित शिक्षण संस्थाओं, सरकारी, गैर सरकारी तथा निजी कार्यालयों में तिरंगा फहराया जाएगा। शिक्षण संस्थाओं में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। इसके मद्देनजर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया। स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए रेलवे स्टेशन, रोडवेज, दूरदर्शन केंद्र, राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्म जीव ब्यूरो, बीज अनुसंधान निदेशालय सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के रोडवेज को आकर्षक झालरों से सजाया गया।

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर के रोडवेज को आकर्षक झालरों से सजाया गया।- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed