फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tribute to

किसान विरोधी है भूमि अधिग्रहण बिल: धर्मेंद्र

Thu, 24 Sep 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 24 Sep 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tribute to
भूमि अधिग्रहण बिल किसान विरोधी है, सपा इसका विरोध करती है। यह बातें बदायूं के सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कही। दोहरीघाट ब्लाक के सूरजपुर गांव में गुरुवार को पूर्व सांसद राजकुमार राय की तीसरी पुण्यतिथि पर सपा सांसद पहुंचे। विभूति नारायण राय इंटर कालेज में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन



इस अवसर पर सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पूर्व सांसद राजकुमार राय का जीवन संघर्षपूर्ण रहा। उन्होंने हमेशा समाजवाद की आवाज बुलंद की। आज देश में सांप्रदायिक ताकतें सिर उठा रही हैं। केंद्र सरकार से देश की जनता को निराशा ही हाथ लगी है। भूमि अधिग्रहण मामले पर सपा ने सदन में इसका पुरजोर विरोध किया और सरकार को पीछे हटने के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन



कहा कि केंद्र सरकार, किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण बिल लाना चाहती है जो जनता को कत्तई मंजूर नहीं कै। प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है। सिंचाई से लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले किसानों के हित में लिए गए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि राजकुमार राय जनता की समस्याओं एवं विकास को लेकर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक आवाज उठाते रहे। जीवन के अंतिम दिनों तक              संघर्ष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि राजकुमार राय का आजमगढ़-मऊ दोनों जनपदों से गहरा लगाव था। उनके संघर्षोँ को हम सभी ने देखा है। वह हमेशा जनता के सवालों को लेकर आवाज उठाते रहते थे।


िक्षामंत्री वसीम अहमद ने कहा कि राजकुमार राय ने पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाई। उन्होंने शिक्षण संस्थाओं के माध्यम से यहां के लोगों को शिक्षा का रास्ता बताया। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने कहा कि राजकुमार राय की विचारधारा समाजवाद से ओतप्रोत थी। उनका जीवन समाजवाद की सेवा में बीता।



इमरजेंसी से लेकर जीवन के अंतिम दिनों तक समाजवाद की अलख जताते रहे। उनके जीवन काल से लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष साधू यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव, हाफिज सरफराज, बृजेंद्र यादव, कृष्णा सिंह बबुनी, इंद्र कैलाश यादव, विधायक बैजनाथ पासवान, रामध्यान, सुभाष यदुवंशी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक एवं विद्यालय के प्रबंधक राकेश राय ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed