{"_id":"5f4fa3a8692e31b0aa443d70df04de20","slug":"tribute-to-dindayal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मानवता के प्रेरक थे पं. दीनदयाल’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मानवता के प्रेरक थे पं. दीनदयाल’
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 25 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानवता और एकात्मवाद के प्रेरक और महान चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा पर लगी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान जिला कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विजय नारायण शर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान चिंतक थे।
उनकी जयंती पर आज कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपनी सच्चा श्रद्घांजलि अर्पित की है। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला उपाध्याय ने कहा कि पंडित जी कार्यो को कभी भी भुलाया नही जा सकता है।
विज्ञापन
आज भाजपा जो कुछ भी है उनका इसमें बहुत योगदान है।वह भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे और अपने तेजस्वी विचारों के लिए जाने जाते थे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा नेता डा.एचएन सिंह ने कहा कि आज के दौर में नेताओं को उनसे सीख लेने की जरूरत है।
गोष्ठी के दौरान मुख्य रुप से पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दूबे, भाजपा नेता योगेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, संजय पांडेय, प्रवीण गुप्ता, राजेश सिंह, महामंत्री आनंद सिंह, रवीन्द सिंह आदि मौजूद रहे।