{"_id":"69de80abcaa71527500bd59d","slug":"tribute-paid-to-firemen-awareness-rally-organized-mau-news-c-295-1-mau1002-143968-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: फायरकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: फायरकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, निकाली जागरूकता रैली
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन कार्यालय में मंगलवार को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया। इस दौरान सभी कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर शहीद फायरकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों और कर्मचारियों को पिन फ्लैग लगाया गया। इसी के साथ अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआत हुई।
इस दौरान दमकल वाहनों ने आग से बचाव के प्रति जागरूकता के लिए रैली निकाली। सीएफओ के. वर्मा ने रैली में शामिल दमकल वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बताया गया कि 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान दमकल वाहन गांव-गांव और नगर पंचायतों में जाकर लोगों को आग से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करेंगे।
सीएफओ ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई बंदरगाह पर ‘एसएस फोर्ट स्टीकिन’ नामक मालवाहक जहाज में आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के प्रयास में 66 फायरकर्मी शहीद हो गए थे। तभी से उनकी स्मृति में हर वर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा दिवस तथा 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जाता है।
विज्ञापन
इस दौरान दमकल विभाग द्वारा बैनर, पोस्टर और हैंडबिल के माध्यम से लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी।
जागरूक कर दिए सुरक्षा के सुझाव
दमकल वाहनों के साथ गांवों और शहरी क्षेत्रों में पहुंचे फायरकर्मियों ने लोगों को पंपलेट वितरित कर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि खेत-खलिहान के पास तालाब या अन्य जल स्रोत की व्यवस्था रखें। खलिहान से लगभग 100 फीट की दूरी पर ही खाना पकाएं। पुआल और गोबर के उपलों के ढेर को सूखने के बाद निवास स्थान से कम से कम 100 फीट दूर रखें। चूल्हे और ईंधन की चिंगारियों तथा गर्म राख को पूरी तरह ठंडा करके ही फेंकें। रसोईघर की छत टीनशेड से बनाएं। यदि घास-फूस से बनाते हैं तो उसके चारों ओर मिट्टी का लेप अवश्य करें। गैस चूल्हे का उपयोग करते समय सिलिंडर को सुरक्षित स्थान पर रखें। लीकेज की स्थिति में रेगुलेटर तुरंत बंद कर दें और ज्वलनशील वस्तुओं से दूरी बनाए रखें। रात में सोते समय गैस सिलिंडर अवश्य बंद करें।