फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Tribute paid to Dr. Rambilas; Dr. Bharti was a strong pillar of the marginalized community.

Mau News: डॉ. रामबिलास को दी गई आदरांजलि, हाशिए के समाज का मजबूत स्तंभ थे डॉ. भारती

Tue, 06 Oct 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Dr. Rambilas; Dr. Bharti was a strong pillar of the marginalized community.
नगर के भुजौटी ​स्थित राहुल सांकृत्यायन सृजन पीठ सभागर में आयोजित आदरांजलि सभा का संबो​धित करते 
मऊ। राहुल सांकृत्यायन सृजन पीठ और जन संस्कृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. रामबिलास भारती के असामयिक निधन पर भुजौटी स्थित राहुल सांकृत्यायन सृजन पीठ के सभागार में आदरांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ आंचल और जाह्न्वी ने श्रद्धांजलि गीत दुनिया से जाने वाले, जाने चले जाते हैं कहां... प्रस्तुत कर किया।
सभा की अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक शिवचंद राम ने कहा कि डॉ. रामबिलास भारती केवल शिक्षक ही नहीं, बल्कि उच्च कोटि के साहित्यकार, पत्रकार और सामाजिक चिंतक भी थे। उन्होंने डॉ. बी.आर. आंबेडकर के विचारों का अनुसरण करते हुए समाज को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा को प्रमुख माध्यम बनाया। आर्थिक और पारिवारिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने जीवनभर समाज के सबसे निचले तबके तक शिक्षा पहुंचाने का प्रयास किया। उनके सपनों के समाज का निर्माण करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

डॉ. जयप्रकाश धूमकेतु ने डॉ. भारती को हाशिए के समाज का मजबूत स्तंभ, दलित विमर्शकार और आदर्श अध्यापक बताया। उन्होंने कहा कि डॉ. भारती ने अपना संपूर्ण जीवन समता और बंधुत्व पर आधारित समाज के निर्माण में लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. तेजभान ने किया। इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह, सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र भारती, डॉ. प्रफुल्ल चंद भारती, एडवोकेट प्रेमचंद कौशल, विश्वनाथ प्रसाद, ओमप्रकाश चंद्रा, फखरे आलम, डॉ. राम शिरोमणि, अखिलेश कुमार, मनोज कुमार, शरद चंद, विनीत प्रताप राय, ओमप्रकाश बागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed