{"_id":"627d491d39224f013c6f13ec","slug":"trees-fell-due-to-strong-storm-roads-obstructed-mau-news-vns6532170158","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आंधी से गिरे पेड़, बाधित रहे रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुबन क्षेत्र में आंधी से हुआ नुकसान।संवाद
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। तेज हवा के साथ बुधवार की शाम हुई बारिश से जिले के विभिन्न इलाकों में काफी नुकसान पहुंचा है। मधुबन तहसील क्षेत्र में लगभग 100 से अधिक पेड़ों के गिरने से जहां आवागमन बाधित रहा। वहीं पोल, तारों के टूटने से विद्युत आपूर्ति चरमरा गई। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने पेड़ों को काटकर हटाया तब जाकर आवागमन बहाल हो सका। मधुबन/दुबारी: तहसील क्षेत्र के दुबारी ग्रामसभा एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार की शाम को आई तेज आंधी ने व्यापक पैमाने पर तबाही मचाई। रात होने से नुकसान का अंदाजा सही से नहीं पता चल पाया लेकिन बृहस्पतिवार की सुबह जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो तबाही का मंजर सामने था। आंधी की तीव्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 100 से अधिक पेड़ गिरे पड़े थे। दर्जनों बिजली के खंभे एंव तार टूट कर जमीन पर आ गए। दुबारी परसिया मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। बृहस्पतिवार की सुबह स्थानीय लोगों ने मुख्य मार्ग से पेड़ की डालियों को अलग कर आवागमन बहाल कराया। क्षेत्र के बीर बहादुर सिंह, रमेश यादव, हरिओम मौर्या, विनोद पाल, राकेश कुमार, मनोज गौड़, धर्मेंद्र गोस्वामी, नीरज मद्धेशिया ने बताया कि ऐसी विकराल आंधी पहली देखने में आई। हवा इतनी तेज थी कि कई दुकानों के टिनशेड हवा में उड़ गए। दुबारी :गोबरही के निकट गहरे स्थान पर बसे 28 कटान पीड़ितों की मड़इयां उड़ गईं। उनमें रखा हजारों मूल्य के गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। दुबारी ग्राम सभा ही नहीं बल्कि आसपास के नई बस्ती, टमठा, विग्रहपुर, पाल पूरा, लौआ साथ जैसे कई गांव के विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। हालांकि बृस्पतिवार को सुबह से ही विद्युतकर्मी फाल्ट को ठीक करने में जुटे रहे, मगर नुकसान इतना अधिक है कि शायद बिजली व्यवस्था को पटरी पर आने में कई दिन लग जाएं।
दुबारी में चक्रवात-आंधी बारिश के दौरान रास्ते में गिरा पेड़।संवाद- फोटो : MAU
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।