{"_id":"666891487ab3ecab47001048","slug":"tree-fell-on-lt-wire-electricity-of-100-houses-disrupted-mau-news-c-295-1-mau1002-113769-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: एलटी तार पर गिरा पेड़, 100 घरों की बिजली बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: एलटी तार पर गिरा पेड़, 100 घरों की बिजली बाधित
विज्ञापन
मधुबन तहसील क्षेत्र के अम्मा भेलउर गांव के भवरुपुर में पांच दिन से 100 घरों की बिजली बाधित है। ग्रामीणों द्वारा बिजली निगम के अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद मरम्मत नहीं कराया गया है। शनिवार को भवरुपुर गांव में अचानक पाकड़ का विशालकाय पेड़ रास्ते पर ही गिर गया। पेड़ सड़क किनारे से गुजर रही एलटी तार पर गिरने से तीन खंभे भी उखड़ गए।
गनीमत रहा कि उस वक्त कोई वहां से गुजर नहीं रहा था। इस संबंद में सूरज यादव, रामसरीख यादव, कन्हैया यादव, सोनू यादव, हरिकेश यादव आदि ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना की जानकारी विद्युत उपकेंद्र मोलनापुर के अधिकारियों को उसी समय दे दी गई थी। लेकिन अभी तक न तो पेड़ काटा जा सका है और न ही तार की मरम्मत हुई है।
बताया कि बीते पांच दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से भीषण गर्मी में जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है। शुद्ध पानी के लिए दूर हैंडपंप से लाना पड़ रहा है। अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र मोलनापुर अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तीन खंभो को लगाने के लिए हाइड्रा मशीन की आवश्यकता है। मिलने पर जल्द ही खंभा लगाकर तार जोड़ दिया जाएगा।