फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Treatment of 1652 patients in Arogya Mela

आरोग्य मेले में 1652 मरीजों का उपचार

Sun, 15 May 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Treatment of 1652 patients in Arogya Mela
परदहां ब्लाक के बगली पिजड़ा में आयोजित मुख्यमंत्री जन आयोग्य मेला में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी।सं? - फोटो : MAU
मऊ। नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित 44 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 134 चिकित्सकों की टीम ने 1652 मरीजों का उपचार कर उन्हें दवाईयां मुहैया कराई गई। नगर के हनुमान नगर, भरहू का पूरा, छोटी महरनिया तथा डोमनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आरोग्य मेला सुबह दस बजे से शुरू हुआ। मेला में हनुमान नगर में दो डाक्टरों ने 63 मरीज, छोटी महरनिया में तीन चिकित्सकों की टीम ने 27, भरहू का पुरा में तीन चिकित्सकों की टीम ने 60 जबकि डोमनपुरा में 41 मरीजों का उपचार किया। चिरैयाकोट पीएचसी में 55 मरीजों का उपचार हुआ। वहीं सेंचुई पीएचसी पर सर्वाधिक 126 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में 124 डाक्टरों की टीम ने 397 स्वास्थ्यकर्मियों के साथ मिलकर 768 पुरूष तथा 678 महिला मरीज जबकि 206 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाईंया दी। इस दौरान 15 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिससे उन्हें बेहतर उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed