फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Treat infection during vaccination

टीकाकरण के दौरान संक्रमण को दावत

Tue, 03 Aug 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Treat infection during vaccination
मुहम्मदाबाद गोहना के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र भदीड़ पर कोविड वैक्सिन लगवाने के लिए उमड़ी भीड़।स? - फोटो : MAU
मऊ। जिले में मंगलवार को विशेष कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया गया। 52 सरकारी अस्पतालों सहित कुल 100 केंद्रों पर लोगों को टीके लगाए गए। टीकाकरण के लिए 35 हजार वैक्सनी पहुंची थी जबकि लक्ष्य 30 हजार का रखा गया था। उधर, टीकाकरण अभियान में अधिकांश केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार होती दिखी। टीके को लेकर लोगों की कर्मचारियों से नोकझोंक भी हुई। मंगलवार की सुबह नौ बजे से टीकाकरण प्रारम्भ होना था। लेकिन जिला अस्पताल में 10.30 बजे तक टीकाकरण प्रारम्भ नहीं हुआ। लोग घंटों इंतजार करते रहे। भीड़ अधिक होने से पुलिसकर्मियों को लोगों को लाइन में लगवाने में मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार होती रही। ऐसे में विशेष टीकाकरण अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों की कलई खुलती नजर आई। वहीं महिला अस्पताल में भारी भीड़ के बीच टीकाकरण हुआ। महिलाएं व बुजुर्ग टीकाकरण के लिए परेशान दिखे। जनपद के अमिला, भदीड़. दोहरीघाट, बड़रांव, मांदी सिपाह, रानीपुर, रतनपुरा, परदहां, मुहम्मदाबाद गोहना सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर रोज की अपेक्षा कई गुना अधिक लोगों की भीड़ टीकाकरण के लिए पहुंची थी। घोसी : काफी संख्या में लोग टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे। ऐसे में अस्पताल परिसर से लेकर सड़क तक बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से जाम की स्थिति रही। भारी भीड़ देखकर काफी लोग बिना टीका लगवाए ही चले गए। अपराह्न 11.30 बजे टीकाकरण के लिए बने तीन काउंटर पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ रही। यहां न तो बैरिकेडिंग और ना ही धूप से बचने की कोई व्यवस्था की गई थी। महिलाओं की संख्या अधिक रही। बुजुर्ग भी अव्यवस्था से परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed