फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Treat cardholders well

Mau News: कार्डधारकों के साथ अच्छा व्यवहार करें

Fri, 10 Oct 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Treat cardholders well
मऊ। खाद्य एवं रसद विभाग से जुड़े उचित दर विक्रेताओं की बैठक सदर तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में आपूर्ति निरीक्षक हर्षिता राय की अध्यक्षता में हुई। इसमें उचित दर विक्रेताओं को शासन द्वारा जारी पांच बिंदुओं पर जानकारी उपलब्ध कराई गई। कहा गया कि उचित दर विक्रेता कार्डधारकों के साथ अच्छा व्यवहार करें।
विज्ञापन

आपूर्ति निरीक्षक हर्षिता राय ने उचित दर विक्रेताओं से कहा कि प्रत्येक वितरण केंद्र पर जरूरी जानकारी स्पष्ट अक्षरों में मुद्रित होनी चाहिए। उसकी छाया प्रति कार्यालय को प्रत्येक दशा में उचित दर विक्रेताओं को उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सभी वितरण केंद्रों पर अंत्योदय कार्ड धारकों की सूची निर्धारित मापदंड के अनुसार उल्लिखित होना चाहिए। इसके साथ ही विभाग की तरफ से उपलब्ध कराए गए प्रारूप पर भंडारित अनाज की सूचना दो कार्य दिवस के भीतर कार्यालय को उपलब्ध करा दें, इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। आपूर्ति निरीक्षक हर्षिता राय ने कहा कि वितरण के दौरान उचित दर विक्रेता कार्डधारक के साथ दुर्व्यवहार न करें। शिकायत मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्डधारकों के साथ उचित दर विक्रेता ठीक से पेश आएं। बैठक में संतोष कुमार गुप्ता, धूपेंद्र सिंह, अखिलेश चौहान, सत्यराम, एफबी गुप्ता, विजयमल यादव, अरविंद कुमार सिंह गुड्डू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed