फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Travel to Ayodhya Dham easy, roadways deployed additional buses

Mau News: अयोध्या धाम के लिए सफर आसान, रोडवेज ने लगाई अतिरिक्त बसें

Tue, 30 Jan 2024 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Travel to Ayodhya Dham easy, roadways deployed additional buses
मऊ। अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दर्शन पूजन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन अलर्ट हो गया है। रोजवेज ने मऊ और दोहरीघाट डिपो से अयोध्या धाम के लिए अतिरिक्त बसें लगाई हैं। जिससे जिले से अयोध्या धाम के लिए सफर आसान हो गया है। इस समय मऊ डिपो से आजमगढ़, अकबरपुर होते हुए चार बसें अयोध्या धाम के लिए चलाई जा रही हैं। इसके अलावा हर रोज डिपो की सात से आठ बसें अयोध्या होते हुए लखनऊ और कानपुर के लिए चलती हैं। मऊ डिपो के बेड़े में 51 और दोहरीघाट डिपो में 42 बसें हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अयोध्या स्पेशल बस भेजने की योजना है। दोहरीघाट डिपो की बात करें तो इस समय अयोध्या रूट पर डिपो की 15 बसें चलती हैं। इनमें तीन जीनयनपुर, आजमगढ़, अकबरपुर, अयोध्या होते हुए लखनऊ जाती हैं। छह बसें अयोध्या होते हुए कानपुर और छह बसें दिल्ली के लिए जाती हैं। दोहरीघाट डिपो अभी पर अयोध्या धाम जाने के लिए यात्री नहीं पहुंच रहे हैं। जिससे यहां से अयोध्या के लिए स्पेशल बस नहीं भेजी जा रही है।
विज्ञापन

-------------
कोट-

अयोध्या धाम के लिए डिपो की चार बसें चल रही हैं। इसके अतिरिक्त आठ बसें उस रूट पर भेजी जा रही हैं। ठंड के चलते अभी यात्रियों की संख्या कम है। यात्रियों के आने पर दूसरी रूट की बस को अयोध्या भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-हरिशंकर पांडेय, एआरएम, मऊ
--------------

डिपो की 15 बसें अयोध्या रूट पर चलती हैं। अभी अयोध्या जाने वाले यात्री नहीं आ रहे हैं। यात्रियों के आने पर अयोध्या स्पेशल बस भेजी जाएगी।
-आरपी साहू, एआरएम, दोहरीघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed