फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Train travel will be difficult No travel permission yet waiting list in trains is more than 200

UP News: मुश्किल होगा ट्रेन का सफर... यात्रा की अनुमति नहीं, फिर भी ट्रेनों में 200 के पार वेटिंग; जानें खास

Mon, 02 Jun 2025 12:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 02 Jun 2025 12:18 AM IST
सार

Railway News: मऊ जिले से मुंबई जाने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। समर स्पेशल ट्रेनें काफी देरी से चल रही हैं। मऊ जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों में अगले एक माह तक वेटिंग 200 से अधिक है।

विज्ञापन
Train travel will be difficult No travel permission yet waiting list in trains is more than 200
मऊ जंक्शन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेन के स्लीपर और एसी कोच में वेटिंग टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। चाहे विंडो टिकट हो या ऑनलाइन बुकिंग। मऊ जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों में अगले एक माह तक वेटिंग 200 से अधिक है।

विज्ञापन


मऊ जंक्शन से गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। आरक्षण बोगियों में वेटिंग टिकट पर यात्रा नहीं करने दी जा रही है। ऐसे में रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। कंफर्म टिकट के लिए मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन की आरक्षण खिड़की पर भोर से ही लंबी लाइन लग जा रही है। लाइन में खड़े तीन या चार लोगों को ही तत्काल में कंफर्म टिकट मिलता है। 
विज्ञापन


गर्मी को देखते हुए रेलवे बोर्ड द्वारा कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया। लेकिन उनसे भी राहत नहीं है, क्योंकि समर स्पेशल ट्रेनें निर्धारित समय से 10 या 15 घंटा लेट चल रही हैं। महानगरों को जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग की बात करें तो 20 जून को मऊ से होकर मुंबई जाने वाली काशी एक्सप्रेस (15018) के स्लीपर कोच में 100, थर्ड एसी 73, सेकेंड एसी में 22 और फर्स्ट एसी में पांच वेटिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 गोदान एक्सप्रेस (11056) की सभी बोगियों को मिलाकर 231 वेटिंग, दादर सेंट्रल स्पेशल (01028) में 134, मुंबई एलटीटी साप्ताहिक एक्सप्रेस (11082) के स्लीपर और थर्ड एसी कोच में रिग्रेट, सेकेंड एसी में 21 वेटिंग है।

वहीं, दिल्ली जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस (14005) में 70, आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट (22539) में 47, अजमेर जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस (15715) के स्लीपर कोच में नो रूम, अन्य में 79 वेटिंग है। सरयू यमुना (14649) में 125 वेटिंग, अहमदाबाद एक्सप्रेस में (19490) में 111 और सबरमती एक्सप्रेस (19166) के स्लीपर कोच में रिग्रेट, अन्य में 48 वेटिंग है। 

यात्री बोले-वेटिंग टिकट पर यात्रा की अनुमति नहीं
रविवार की अल सुबह मऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन की आरक्षण खिड़की पर टिकट बुक कराने आए रतनपुरा ब्लॉक के मंतोष कुमार ने बताया कि यदि टिकट वेटिंग रहता है तो टीटी एसी या स्लीपर कोच में यात्रा नहीं करने देते हैं। जनरल कोच में भेज देते हैं। जबकि टिकट स्टेशन की आरक्षण खिड़की पर पैसा देकर टिकट खरीदा जाता है। 

घोसी से आए मनोज, रामप्रवेश और अजय ने कहा कि यदि वेटिंग टिकट पर यात्रा की अनुमति नहीं है तो खिड़की से या ऑनलाइन वेटिंग टिकट क्यों दिया जा रहा है। भीटी निवासी विशाल और अनुराग ने कहा कि वेटिंग टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है तो ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाना चाहिए। जिससे किसी को यात्रा करने में परेशानी न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed