मऊ में दर्दनाक हादसा: बेकाबू रोडवेज बस के नीचे आकर बच्चे समेत दो की मौत, चार घायल
मऊ जिले के इब्राहिमाबाद स्थित नेशनल हाइवे-29 पर हुई बेकाबू बस ने दो साइकिल, दो बाइक और एक कार में टक्कर मार दी। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद स्थित नेशनल हाईवे-29 पर गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक समेत कई लोगों को रौंद दिया। जिससे साइकिल सवार 10 वर्षीय बच्चे और बाइक से जा रहे 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल भिजवाया, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, दोहरीघाट डिपो की सवारियों से भरी बस अचानक इब्राहिमाबाद नेशनल हाईवे के पास बेकाबू हो गई। बस ने सबसे पहले बाइक से जा रहे रामपुर धनौली निवासी अनूप विश्वकर्मा और वैभव की बाइकों में टक्कर मारी। जिससे दोनों घायल होकर सड़क पर गिर गए। इसके बाद बस ने इब्राहिमाबाद निवासी मुलायम की बाइक में भी टक्कर मार दी।
जिससे उनका दाहिना पैर टूट गया। बस ने पास से ही गुजर रहे दो साइकिल पर सवार चार बच्चों को भी टक्कर मार दी।, जिसमें साइकिल चला रहा घोसी के भटमिला निवासी हाशमीर(10) पुत्र रोहित की बस के पहिये के नीचे आकर मौत हो गई। साथ ही बाइक से जा रहे 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की भी बस की चपेट में आकर मौत हो गई। जबकि सियरहीं निवासी मीरा राय की भी कार बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को दोहरीघाट सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।