फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Transport department will crack down on fake websites

फर्जी वेबसाइटों पर परिवहन विभाग कसेगा सिकंजा

Sat, 09 Oct 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Transport department will crack down on fake websites
मऊ। शासन की तरफ से वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की अनिवार्यता के बाद नंबर प्लेटों की आनलाइन बुकिंग की जा रही है। इसी बीच कई फर्जी वेबसाइट्स से बुकिंग करने की शिकायतें आ रही हैं। इसके निदान के लिए कार्यालय परिवहन आयुक्त की तरफ से सरकारी वेबसाइट बनाई गई है। इस बेवसाइट के अलावा किसी अन्य बेवसाइट से बुकिंग अवैध मानी जाएगी। साथ ही अवैध वेबसाइटों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर परिवहन विभाग मुस्तैद हो गया है।
विज्ञापन

विभाग के सामने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की आनलाइन बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी के कई मामले सामने आ रहे हैं। इसकी शिकायत मिलने पर परिवहन आयुक्त आईटी की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। इसके लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को जिले में फर्जी वेबसाइटों पर निगाह बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही फर्जी वेबसाइट चलाने वालों के खिलाफ साइबर सुरक्षा नियमों के तहत एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की आनलाइन बुकिंग के लिए परिवहन विभाग से सोसाइटी आफ आटोमोबाइल्स मैन्युफैकरर्स एसोसिएशन की वेबसाइट www.siam.in ही अधिकृत किया गया है। नंबर प्लेट की आनलाइन बुकिंग के लिए कोई भी फर्जी वेबसाइट चलती मिलती है तो उनके विरूद्ध तत्काल एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed