फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Transformer supplying power to 150 houses not operational

Mau News: नहीं चालू हुआ 150 घरों को आपूर्ति देने वाला ट्रांसफार्मर

Tue, 24 Oct 2023 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Transformer supplying power to 150 houses not operational
नगर पंचायत वलीदपुर में तीन साल पहले पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत 63 केवी ट्रांसफार्मर स्थापित होने के तीन वर्ष बाद भी चालू नहीं किया जा सका है। खंभे पर रखा गया ट्रांसफार्मर पर खरपतवार उग गया है। शिकायत के बाद भी आला अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। इस ट्रांसफार्मर से लगभग 150 घरों को कनेक्शन दिया जाना था। लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर चालू नहीं किया जा सका है। आलम यह है कि लोग अभी भी लो वोल्टेज से परेशान हैं। इस संबंध में मुहल्ले के मुख्तार अहमद, मोहम्मद कामिल, नेसार अहमद, जमाल हासिम कहना है कि तीन वर्ष से ट्रांसफार्मर हम लोगों के लिए अनुपयोगी साबित हो रहा है। बिजली विभाग को कई बार लिखित तथा मौखिक शिकायत की मगर समस्या जस की तस बनी हुई है। इस बाबत एसडीओ नीरज कुमार का कहना है कि ट्रांसफार्मर चालू न किए जाने के मामले में जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed