{"_id":"65d3c3c6f674f0372d0ee166","slug":"transformer-not-operational-even-after-four-years-problem-due-to-low-voltage-mau-news-c-295-1-mau1002-109036-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चार साल बाद भी चालू नहीं हुआ ट्रांसफार्मर, लो वोल्टेज से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चार साल बाद भी चालू नहीं हुआ ट्रांसफार्मर, लो वोल्टेज से परेशानी
विज्ञापन
वलीदपुर। स्थानीय नगर पंचायत मोहल्ला बिचला पूरा में बीते चार साल से 63 केवीए का ट्रांसफार्मर शोपीस पड़ा है। लगने के बाद इससे कनेक्शन नहीं दिए जाने से खर पतवार से पट गया है। इसके चलते बिचला पूरा के 150 घरों को 400 मीटर दूर दूसरे मुहल्ले में स्थित 400 केवीए के ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई लेना मजबूरी बन गई है।
हाल यह है कि एक ही ट्रांसफार्मर से 300 से अधिक घरों में बिजली आपूर्ति होती है। इससे दोनों मुहल्लों में हमेशा लो वोल्टेज की समस्या रहती है। उपभोक्ताओं द्वारा शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए हैं। लोगों ने मुहल्ले में नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। इस संबंध में रियाज अहमद, मोहम्मद नईम, अनवर अहमद, सफीक अहमद, अनवारुल हक, मोहम्मद मुस्तकीम आदि विद्युत उपभोक्ताओं ने बताया कि चार साल पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया। लेकिन उसपर लाइन नहीं जोड़ी गई और न ही किसी को कनेक्शन दिया गया। शिकायत के बाद भी आला अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। इससे 300 से अधिक घरों में लो वोल्टेज की समस्या है। एक ही ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने से आए दिन तार टूटकर गिरते रहते हैं। फाल्ट ठीक करने और लाइनमैन को तार जोड़ने में काफी मशक्कत करना पड़ता है।
प्रयास रहता है कि किसी भी उपभोक्ता को परेशानी न हो। ट्रांसफार्मर चालू नहीं किए जाने के मामले में जांच कराई जएगी। जल्द ही उसे चालू कराया जाएगा।
-नीरज कुमार
-एसडीओ मुहम्मदाबाद गोहना, विद्युत।