{"_id":"630128e18f9efc22d12154ca","slug":"transformer-has-been-blown-for-96-hours-power-supply-disrupted-in-100-houses-mau-news-vns670043158","type":"story","status":"publish","title_hn":"96 घंटे से फुंका पड़ा है ट्रांसफार्मर, 100 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
96 घंटे से फुंका पड़ा है ट्रांसफार्मर, 100 घरों में बिजली आपूर्ति बाधित
विज्ञापन
मऊ। बिजली विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में 72 घंटे में फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने का दावा महज कागजी साबित हो रहा है, हकीकत इसे कोसों दूर है। ग्रामीण क्षेत्र में कई दिनों से फुंके ट्रांसफार्मर इसका उदाहरण है। वर्तमान में भी परदहा ब्लाक तथा कोपागंज ब्लाक में दो जगहों पर चार दिन से ट्रांसफार्मर फुंकने से सैकड़ों घरों में बिजली आपूर्ति बाधित है। इससे बाजारवासियों को गर्मी के साथ पेयजल की समस्या से तो जूझना पड़ रहा है। वहीं लघु उद्योग भी प्रभावित हो रहे हैं।
पिपरीडीह संवाददाता के अनुसार पिपरीडीह बाजार में लगे 100 केवीए के ट्रांसफार्मर से रेलवे कॉलोनी सहित पिपरीडीह-खरगेजपुर मार्ग पर स्थित दर्जनों दुकानों की विद्युत आपूर्ति होती है। बीते बुधवार की रात तकनीकी खामियों से ट्रांसफार्मर के फूंकने से सैकड़ों घरों की आपूर्ति ठप हो गई है। आपूर्ति ठप होने से पेयजल की समस्या के साथ लोगों को गर्मी से जूझना पड़ रहा है। वहीं बाजार के छोटे व्यापार बिजली आपूर्ति न होने से प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध में गुड्डू, विकास, अनिल, सुनील, प्रदीप, टिंकू सहित दूसरे उपभोक्ताओं का कहना है कि ट्रांसफार्मर को बदलने को लेकर मौखिक तथा लिखित शिकायत कर चुके है, बावजूद विभागीय अधिकारी लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। कोपागंज संवाददाता के अनुसार कोपा कोहना के हरिजन बस्ती में बिजली आपूर्ति के लिए 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। जो कि बीते पांच दिनों से फुंका पड़ा है। बिजली आपूर्ति न होने से बस्ती के सैकड़ों घरों के ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। इस संबंध में प्रिंस, रामशीष यादव आदि का कहना है कि बिजली न होने से पेयजल, गर्मी की समस्या के साथ सिंचाई न होने से खेतों में पानी नहीं मिल पाने से फसल सूखने के कगार पर है।