फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Transformer burnt six times in a month, people protested when it was not replaced

Mau News: एक माह में छह बार जला ट्रांसफॉर्मर, नहीं बदलने पर लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 21 Aug 2024 03:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Transformer burnt six times in a month, people protested when it was not replaced
फतहपुर मंडाव ब्लॉक क्षेत्र के परसिया जयराम गिरी में लगा 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर चार दिन से जला हुआ है। इससे करीब 120 घरों की आपूर्ति बाधित है। उपभोक्ताओं ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी, मगर ट्रांसफॉर्मर नहीं बदला गया है। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने मंगलवार की दोपहर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

परसिया जयराम गिरी विद्युत उपकेंद्र मोलनापुर से बिजली आपूर्ति होती है। 25 केवीए का ये ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड के कारण 30 दिन में छह बार फुंक चुका है। प्रदर्शन कर रहे प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार, अनिरुद्ध, छोटे राजभर, पखंडी, रामाश्रय यादव, फेकू, बदामी देवी, पानमती देवी, शंभू राजभर, उमेश चौहान, सूर्यबली, इंद्रासन प्रसाद, इरशाद अहमद, आजाद अहमद, मुसाफिर, मंगनू, बृजलाल आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर 18 अगस्त को फुंक गया। इससे 120 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित है। उसी दिन कस्टमर आईडी 1912 पर फोन करके शिकायत दर्ज कराई गई थी, साथ ही विद्युत उपकेंद्र पर भी बताया गया था। 24 घंटे के अंदर ट्रांसफॉर्मर बदलने का नियम है लेकिन अभी तक नहीं बदला जा सका है। छह माह से क्षमता बढ़ाकर 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की जा रही है। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed