फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Transformer burnt, power cut to 400 houses

Mau News: जला ट्रांसफॉर्मर, 400 घरों की बिजली ठप

Tue, 21 May 2024 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Transformer burnt, power cut to 400 houses
चिरैयाकोट। कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विद्युत आपूर्ति के लिए बना शेड्यूल कागजी बन कर रह गया है। विद्युत निगम की तरफ से लगातार आपूर्ति के दावों के बाद भी न तो लोकल फाल्ट रुक पा रही है और न ही भरपूर बिजली ही मिल पा रही है। रविवार शाम बाजार में थाना के सामने लगा 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया। ट्रांसफॉर्मर के जल जाने से चिरैयाकोट बाजार सहित आस पास के कई घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई । जिससे लगभग चार सौ घरों मे अंधेरा छा गया है। लोगों को इस भीषण गर्मी में किसी तरह से रात बितानी पड़ी। सुबह बिजलीकर्मियों ने जांच की।
विज्ञापन

चिरैयाकोट कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में विद्युत आपूर्ति के लिए 14 घंटे का शेड्यूल बनाया गया है। लेकिन जर्जर तारों और केबल में आए दिन फाल्ट और ओवरलोड होने के चलते ट्रांसफॉर्मर के बार-बार फुंक जाने के चलते लोगों को गर्मी के मौसम में एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। रविवार शाम आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग पर थाना के सामने सड़क के किनारे लगा 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया। जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली ट्रांसफॉर्मर के जल जाने के चलते बाजार सहित आस-पास के लगभग 400 घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ट्रांसफॉर्मर न लगाए जाने के चलते बिजली न होने से लोग परेशान हो रहे हैं। शुद्ध पानी मयस्सर नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन




ओवरलोड होने से तारों में स्पार्किंग होने के कारण ट्रांसफॉर्मर जल गया है। शाम तक दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगा कर मंगलवार की सुबह आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

अर्जुन मौर्या, जेई,विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed