{"_id":"6a4401bf7056b8596b0479a5","slug":"transactions-worth-crores-carried-out-by-hacking-three-gst-numbers-fir-registered-following-court-order-mau-news-c-295-1-mau1002-147852-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तीन जीएसटी नंबर हैक कर करोड़ों का लेनदेन, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तीन जीएसटी नंबर हैक कर करोड़ों का लेनदेन, कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
दोहरीघाट कस्बा निवासी संदीप श्रीवास्तव की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने सोमवार रात प्राथमिकी दर्ज की है।
आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके तीन ग्राहकों की जीएसटी आईडी हैक कर करोड़ों रुपये का लेनदेन किया। जीएसटी विभाग से फोन आने पर उनके होश उड़ गए।
प्राथमिकी के अनुसार, संदीप श्रीवास्तव लीगल कंसल्टेंसी का काम करते हैं। उनका कार्यालय थाना क्षेत्र के कमला तिवारी का पूरा में है। वह कारोबारियों और व्यापारियों का इनकम टैक्स और जीएसटी फाइलिंग का कार्य करते हैं।
24 दिसंबर, 2025 से बीते 20 जनवरी तक अपने पिता की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण वह व्यस्त थे।
इसी बीच उनके कार्यालय के तीन ग्राहक सुशीला देवी, जिनकी फर्म गोठा पावर हाउस स्टेशन के पास है; फिरोज अंसारी, जिनकी फर्म दोहरीघाट के नवापुरा में है, तथा रविंद्र यादव, जिनकी फर्म भैसाखरग नई बाजार में है इन सभी की जीएसटी आईडी हैक कर फर्म का नाम और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदलकर करोड़ों रुपये का लेनदेन किया गया।
बीते 26 मार्च को सुशीला देवी के पति अशोक कुमार विश्वकर्मा और फिरोज अंसारी के पास मऊ जीएसटी विभाग से फोन आया कि उनकी फर्म से करोड़ों रुपये का टैक्स जमा किया गया है। उन्हें अभिलेखों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
जीएसटीआईएन की वेबसाइट पर जांच करने पर पता चला कि तीनों फर्मों की आईडी का लॉगिन और पासवर्ड काम नहीं कर रहा था। आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें हैक कर लिया है।
मऊ जीएसटी कार्यालय में पहुंचकर शिकायत करने पर विभाग ने तत्काल इन फर्मों के जीएसटीआईएन को निलंबित कर दिया। सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके तीन ग्राहकों की जीएसटी आईडी हैक कर करोड़ों रुपये का लेनदेन किया। जीएसटी विभाग से फोन आने पर उनके होश उड़ गए।
प्राथमिकी के अनुसार, संदीप श्रीवास्तव लीगल कंसल्टेंसी का काम करते हैं। उनका कार्यालय थाना क्षेत्र के कमला तिवारी का पूरा में है। वह कारोबारियों और व्यापारियों का इनकम टैक्स और जीएसटी फाइलिंग का कार्य करते हैं।
24 दिसंबर, 2025 से बीते 20 जनवरी तक अपने पिता की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण वह व्यस्त थे।
इसी बीच उनके कार्यालय के तीन ग्राहक सुशीला देवी, जिनकी फर्म गोठा पावर हाउस स्टेशन के पास है