फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Trains passed through Mau, the route was diverted for eight days.

Mau News: मऊ होकर गुजरीं ट्रेनें, आठ दिनों था रूट डायवर्ट

Tue, 30 Sep 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Trains passed through Mau, the route was diverted for eight days.
मऊ जंक्शन पर ट्रेन की प्रतिक्षा करते यात्री।संवाद
मऊ। वाराणसी-भटनी रेलमार्ग पर आठ दिन बाद ट्रेनें मऊ जंक्शन से होकर गुजरीं। गोरखपुर में तीसरी लाइन और इंटरलॉकिंग कार्य होने के कारण कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया था वहीं कुछ ट्रेनें निरस्त थीं।
विज्ञापन

गोरखपुर-डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच तीसरी लाइन और गोरखपुर-नकहा जंगल स्टेशन के बीच दोहरीकरण के लिए प्री इंटरलॉकिंग, इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा हो चुका है। 22 सितंबर को प्री इंटरलॉकिंग और 23 से 26 सितंबर तक रेलवे के उच्चाधिकारियों ने नई लाइन का निरीक्षण किया। इस बीच 21 सितंबर से 8 ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया। 9 ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया। नवरात्र के पहले दिन से प्रमुख ट्रेनों के नहीं चलने से गोरखपुर के साथ बेल्थरारोड, किड़िहिरापुर, भटनी, देवरिया आने जाने वालों की परेशानी बढ़ गई थी। अब फिर से गोरखपुर और आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। किसी तरह लोग रोडवेज बस गोरखपुर आते-जाते थे। चौरी चौरा एक्सप्रेस (15003/15004), काशी एक्सप्रेस (15017/15018), पूर्वांचल एक्सप्रेस (15049/15050), वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस (15131/15132), दुर्ग-नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस (18201/18202), आजमगढ़ से मुंबई आने जाने वाली (20103/20104), बनारस-गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस (15103/15104), गोरखपुर-अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस (19489/19490) सहित अन्य ट्रेनों का संचालन निर्धारित रूट और समय पर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed